अन्य

दीवारों पर धार्मिक चित्रों को बनाने का विरोध

आगरा। जी 20 की तैयारियों के चलते चौराहों को सजाने का कार्य चल रहा है। जिससे अंतर्गत रविवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल की ये प्रतिकृति ईदगाह बस स्टैंड के पास दीवार पर बनाई जा रही है नगर में दीवारों पर जो चित्रकारी बनाई जा रही थी। जिसका सिक्ख समाज द्वारा विरोध किया गया। अपना विरोध ज़ाहिर करते हुए बंटी ग्रोवर क्षेत्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज प्रांत ने कहा कि किसी भी धर्मस्थलों, महापुरुषों और धार्मिक प्रतीकों को सार्वजनिक दीवारों पर ना बनाया जाएं। सार्वजनिक स्थानो पर लोग पान खाकर गुटका थूकते हैं और मूत्र विसर्जन भी करते हैं अनचाहे में इन सब का अपमान होता।

वहीं नगर निगम द्वारा ईदगाह बस स्टैंड के समीप शौचालय के पास ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थल बटेश्वर नाथ का चित्र बनाया गया। हिंदुओ के प्रमुख तीर्थ स्थल के चित्र पर लोगो द्वारा पेशाब किया जा रहा था इस के विरोध में बजरंगदल द्वारा तीर्थ स्थल के चित्र को पोत दिया गया।और बजरंगदल द्वारा नगर निगम को आगाह किया गया कि अगर नगर निगम द्वारा अब किसी भी हिन्दू धार्मिक स्थल का चित्र दीवारों पर बनाया गया तो बजरंगदल आंदोलन करेगा। इस दौरान दिग्विजय नाथ तिवारी,अनुपम पंडित,महेश,प्रेम पाल,आदि प्रमुख रूप से रहे।