अन्य

बसंत के रंग में रंगा दयालबाग बिखरी अनुपम छटा

आगरा। मेहरबाग़ की अनुपमेय छटा दिख रही है बसंत में। घर घर बसंती व विभिन्न प्रकार के फूलों से गमक रहा ह। पूरी सड़क पर रंगोली के रंग साज सज्जा से अपनी दमक बिखेर रहे हैं।मण्डला आर्ट्स के बोर्ड पूरी मेहरबाग़ कॉलोनी में अलग से ही दिख जा रहे हैं। इस बार बिजली की अद्भुत सजावट पूरे मेहरबाग़ में की गई है। लोहे के बड़े बड़े पैनल्स पर लाइटों के पर्दे बनाये गए हैं।संगमरमर के फौवारे पर भी खूब सजावट की गई है।


हस्तनिर्मित झाड़फानूस से पूरा मेहरबाग़ आलोकित हो रहा है।ऐसा लग रहा है कि रात में भी दिन निकला हुआ है। ये साज सज्जा तकरीबन 4 महीने पहले से शुरू हो जाती है।पूरा मेहरबाग़ बसंत की तैयारियों में दिन रात एक करके लगा हुआ है। दूसरी तरफ मेहरबाग़ वाटिका में मेहरबाग़ में उगाई ऑर्गेनिक सब्जियां प्रदर्शित की गई है।