अन्य

नई हज पॉलिसी में यात्रियों को होगा 50 हज़ार तक फायदा क्या और दी जायेंगी सहूलियत जानने के लिए अभी करें क्लिक

सबसे ज़्यादा उत्तर प्रदेश से हज यात्रा पर जाते हैं यात्री

हज की सीटों में से 80 फीसदी सीट प्रदेश हज कमेटियों को मिलीं

आगरा। नई हज पॉलिसी 2023 की घोषणा केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने की घोषणा नई पॉलिसी के मुताबिक फ्री होगा हज आवेदन हज यात्रियों को 50 हज़ार तक की मिलेगी छूट जल्द होंगे हज यात्रा के फॉर्म हज यात्रियों के लिए जारी देश में सबसे ज्यादा यूपी से हज पर जाते हैं यात्री इस बार होगी। यात्रियों को हज कमेटी काफी सहूलियत दे रही है। इस बारे में और जानकारी करते हुए हज कमेटी उत्तर प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रज़ा ने बताया कि हज 2023 की नई पॉलिसी जारी होने के बाद इसमें देश भर के हज यात्रियों को कई सहुलियतों का तोहफा मिलने की उम्मीद जताई गई थी।


हज कमेटी ऑफ इंडिया देश भर में हज यात्रा कार्यक्रम को संचालित करने के लिए पांच साल के लिए हज की पॉलिसी तैयार करती है। साल 2018 में तैयार की गई हज पॉलिसी साल 2022 में समाप्त हो गई थी। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने सोमवार को हज 2023 के लिए नई हज पॉलिसी जारी कर हज यात्रियों को कई सहुलियतें दी हैं।


उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने बताया कि हज 2023 की नई हज पॉलिसी में हज आवेदन को निशुल्क कर दिया गया है। अब हज यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि 45 साल से ज्यादा की उम्र की ऐसी महिलाएं जिनके साथ शरई महरम (ऐसे पुरुष साथी जिनसे पर्दा न हो) के तौर पर कोई पुरुष न हो, ऐसी महिलाएं अब समूह के बजाए अकेली भी हज के लिए आवेदन कर सकेंगी।

हज सीटों के कोटे का 80 फीसद प्रदेश की हज कमेटियों को मिली सीटें

हज कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि नई पॉलिसी में निजी टूर ऑपरेटरों की हज सीटों के कोटे में 10 फीसद की कटौती करते हुए सऊदी अरब सरकार से भारत को मिलने वाले हज सीटों का 80 फीसद हज कमेटियों को आरक्षित किया गया है। जबकि 20 फीसद सीटे निजी टूर ऑपरेटरों को दी जाएंगी। अभी तक निजी टूर ऑपरेटरों को 30 फीसद सीटें मिलती थीं। उन्होंने बताया कि इस बार भारत के लिए 1,75,025 सीटें सऊदी अरब सरकार ने जारी की हैं। उन्होंने बताया कि हज खर्च को कम करने के लिए हज यात्रियों से बैग, सूटकेस, छाता, चादर का पैसा जमा नहीं कराया जाएगा। हज यात्री इन सामानों को अपने स्तर से खरीद सकेंगे। उन्होंने इस बार 50 से 60 हजार रुपये हज खर्च सस्ता होने का भी दावा किया है।