अन्य

शहर काजी की मेहनत रंग लाई……


इंदौर से फिर हज की फ्लाइट शुरु

इंदौर – उज्जैन संभाग के हज यात्री इंदौर के सदर बाजार हज हाउस से जाएंगे

इंदौर। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा अचानक इंदौर से हज एंबरकेशन पॉइंट बंद कर दिए जाने से इंदौर-उज्जैन संभाग के हज यात्रियों को हज पर जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए शहर काजी इंदौर डॉक्टर मोहम्मद इशरत अली ने तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से इस संबंध में चर्चा कर एक ज्ञापन दिया था कि इंदौर से हज की फ्लाइट फिर शुरू की जाए।
तीन सालों से कोरोना महामारी की वजह से सीमित संख्या में हज यात्री हज पर गए पर इस साल से समस्त प्रतिबंध हटा दिए गए हैं और देशभर से तकरीबन डेढ़ लाख हज यात्रा पर जाएंगे। इस साल उम्र का बंधन भी हटा दिया गया है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2023 की गाइडलाइन जारी करते हुए इस साल से इंदौर को भी हज एंबरकेशन पॉइंट बनाया है। इंदौर-उज्जैन संभाग के हज यात्री इंदौरके सदर बाजार हज हाऊस से फिर हज पर जाएंगे।