अन्य

प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने लगाई फांसी

संवाद। नूरूल इस्लाम

अमांपुर के अर्जुनपुर कदीम में प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी

कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर कदीम में गुरुवार की दोपहर एक युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ब्रजेश का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। तो वही युवती पिंकी का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। दोनों के आत्महत्या करने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर सीओ सहावर डीके पंत व थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार तत्काल गांव में पहुंच गए और मौके की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वर्षों से चल रहा था युवक युवती की बीच प्रेम प्रसंग। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर लगाया घर बुलाकर हड़काने का आरोप। पुलिस फोरेंसिक और डाँग स्क्वायड टीम जुटी मामले की जांच पड़ताल में। एक ही गांव के रहने वाला था प्रेमी जोड़ा।

22 फरवरी को आनी थी युवती की बारात

अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर कदीम में प्रेमी युगल ने हिंदी फिल्मों की तर्ज पर साथ जीने मरने की कसमें खायी। लेकिन जब साथ जी न सके तो फांसी पर लटक कर एक एक कर जान दे दी। युवक-युवती के परिवारवालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने भी शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।युवक के परिजनों ने युवती के भाई और उसके बहनोई पर घर बुलाकर हड़काने का आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। 22 फरवरी को गांव में युवती की बारात आनी थी। इससे पूर्व ही प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर कदीम में रहने वाले बीरेंद्र साहू का पुत्र बृजेश उम्र 22 वर्ष का मोहल्ले की ही युवती पिंकी उम्र 20 वर्ष पुत्री जयराम शाक्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दूसरे के इतने दीवाने थे कि दोनों ने साथ जीने मारने की कसमें खानी शुरू कर दी थी, इस प्यार को जाने किसकी नज़र लगी, और अगली 22 फरवरी को पिंकी की बारात भी आनी थी। युवती का भाई और बहनोई युवक को बुलाकर घर ले गये।