अन्य

तपन ग्रुप और लीडर्स आगरा ने 11 वें सम्मान समारोह में शहर की 17 शख्सियतों को दिया अवार्ड

दिवंगत विभूतियों का किया स्मरण, कई बार के सांसद रहे सेठ अचल सिंह के नाम से भी दिया गया सम्मान
इंडिया विमेंस अंडर 19 विश्व विजेता सोनम यादव का हुआ नागरिक अभिनंदन

आगरा। प्रतिभाओं का शहर आगरा किसी एक खास पहचान के लिए प्रसिद्ध नहीं है। यहां ऐतिहासिक इमारतें हैं तो हुनरमंद बाशिंदे भी हैं। शहर की छुपी ऐसी ही प्रतिभा एवं शख्सियतों को तपन ग्रुप और लीडर्स आगरा ने सम्मानित किया।
12 फरवरी 2023, रविवार को हरी पर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज के आचार्य शांति सागर सभागार में तपन ग्रुप और लीडर्स आगरा का 11 वां लीडर्स आगरा सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
समारोह का उद्घाटन तपन ग्रुप के डायरेक्टर सुरेश चंद गर्ग, डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ पार्थ सारथी शर्मा, अवधेश अग्रवाल, सुनील बंसल, अशोक बंसल, डॉ शरद गुप्ता, डॉ मुनीश्वर गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अमरेंद्र जैन एवं मुकेश जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अजीत नगर बाजार समिति द्वारा तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान गाया।
विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि लीडर्स आगरा संस्था शहर की युवा प्रतिभाओं को विगत एक दशक से लगातार प्रोत्साहित कर रही है।
परम संरक्षक सुरेश चंद गर्ग ने कहा कि समारोह में सभी सम्मान शहर की दिवंगत विभूतियों की स्मृति में दिए गए। समारोह के माध्यम से उन विभूतियों का समाजिक योगदान शहर की युवा पीढ़ी भी समझ पाती है।
महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि समारोह में कुल 14 विशेष श्रेणियों में 17 सम्मान दिए गए। इंडिया विमेंस अंडर 19 विश्व विजेता सोनम यादव का नागरिक सम्मान करने के साथ उनके कोच रवि यादव को भी अभिनंदित किया गया। मंच संचालन रीनेश मित्तल ने किया।

चार नये अवार्ड शामिल

ज्यूरी प्रमुख डॉ बीके अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष पूर्व सांसद सेठ अचल सिंह जी की स्मृति में अवार्ड की शुरूआत भी की गयी। ताकि शहर के विकास में उनके योगदान का स्मरण किया जा सके। इसके अलावा सक्षम डाबर, इंजी वासुदेव शर्मा और रिया अस्थाना की स्मृति में भी अवार्ड दिए गए हैं।

 
 ये रहे ज्यूरी सदस्य 

अवार्ड की श्रेणियों में शख्सियतों का चयन ज्यूरी प्रमुख डॉ बीके अग्रवाल, डॉ पार्थ सारथी शर्मा और स्वीटी चौहान ने किया।

 
 इन क्षेत्रों में दिया गया सम्मान 

समारोह में लीडर्स आगरा ईयर 2022, शिक्षा एवं प्रतिक्षा, सरकारी कार्यालय, चिकित्सा, पत्रकारिता, व्यापार, सांस्कृतिक, समाजसेवा, महिला स्वावलंबन, वीरता, राजनीति एवं सामाजिक सदभावना, प्राइड आफ आगरा और खेलकूद के क्षेत्र की 20 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

 
 ये प्रतिभाएं हुईं सम्मानित 

1- राेशन लाल गुप्ता “करुणेश मैमोरियल अवार्ड समाज सेवी राजू सविता और साहित्यकार श्रुति सिन्हा को।
2- गौरी शंकर मेड़तावाल मैमोरियल अवार्ड शिक्षा एवं प्रतिभा आयुष बघेल एवं भूमि जैन और शिक्षाविद् रामनाथ गौतम को।
3- अशाेक जैन मैमोरियल अवार्ड चित्रकार आयशा गंगोत्री को।
4- वासुदेव प्रसाद शर्मा मैमोरियल अवार्ड सरकारी अधिकारी योगेंद्र कुमार गोयल को।
5- डॉ प्रभा मल्होत्रा मैमोरियल अवार्ड डॉ निहारिका मल्होत्रा को।
6- निर्मल कुमार जैन मैमोरियल अवार्ड वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना को।
7- लाला दाऊदयाल अग्रवाल मैमोरियल अवार्ड व्यवसायी अमित गोयल और रितु गोयल को।
8- प्रेम चंद्र जैन मैमोरियल अवार्ड सांस्कृतिक प्रतिभा एकता जैन को।
9- लखमी चंद जैन मैमोरियल अवार्ड समाज सेवी सुमन सुराना को।
10- रिया अस्थाना मैमोरियल अवार्ड भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उपमा गुप्ता को।
11- वैद्य चम्पालाल मैमोरियल अवार्ड रिटायर्ड डीएसपी बीएस त्यागी को।
12- महादेव नारायन टंडन मैमोरियल अवार्ड कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को।
13- पूर्व सांसद सेठ अचल सिंह मैमोरियल अवार्ड कवि सोम ठाकुर को।
14- सक्षम डाबर मैमोरियल अवार्ड अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सोनिया शर्मा को।

 इन्होंने किया भी किया सम्मानित 

डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, स्वीटी चौहान, राहुल जैन, आदर्श नंदन गुप्त, शरद गुप्ता, अवधेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद भारत भूषण, अमरेंद्र जैन, भास्कर शर्मा, विजय जैन निमोरब, राहुल जैन, दीपू वर्मा, शिखा जैन, दीपिका जैन, हिमांशु सक्सेना, प्राची जैन, निर्मला शर्मा, मीनाक्षी राघव, आयुषी गुप्ता, सृष्टि दुबे, अंजलि गुप्ता, शिल्पी जैन, राहुल वर्मा, अर्चना गोयल, माधवी वर्मा, सोना वर्मा, रोबिन जैन, सुजय अग्रवाल, हेमा जैन शीला बहल, रेखा साहनी, मुरारी लाल गोयल, हेमंत भोजवानी आदि उपस्थित रहे।

शाहरुख खान की प्रस्तुति ने बटोरी तालियां

समारोह में अचानक उस वक्त हलचल मच गई जब मुंबई से आए कलाकार प्रशांत वालदे जोकि शाहरुख खान के डुप्लीकेट हैं, ने प्रस्तुति दी। पठान फिल्म के गाने के साथ जब समारोह में उनकी धमाकेदार एंट्री हुई तो तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा प्रशांत विगत 16 साल से सिने अभिनेता शाहरुख खान के साथ उनकी टीम में कार्य कर रहे हैं और देश-विदेश में तमाम बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।