अन्य

भारत कोकिला “सरोजनी नायडू“ की 144वीं जयन्ती मनायी गयी

आगरा। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा भारत कोकिला सरोजनी नायडू की 144 वीं जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर एम.ए. उत्तरार्द्ध व बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। भाषण के माध्यम से छात्राओं ने नाइटिंगेल ऑफ इण्डिया के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. पूनम रानी गुप्ता ने सरोजनी नायडू । A Biographical Sketch नामक स्वरचित कविता का वाचन किया एवं बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा सरोजनी नायडू द्वारा रचित कविताओं का नाटकीय प्रस्तुतीकरण दिया गया।
आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक प्रो. अमिता निगम ने कहा कि कलात्मकता और कविता को हमारे राष्ट्रीय संघर्ष में पिरोकर सरोजनी नायडू ने राष्ट्रीय जीवन को हमारी राजनीति से परे उच्च कलात्मक क्षेत्र के साथ जोड़ा। उर्दू विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. नसरीन बगेम ने कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण का चेहरा होने के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित कवि और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक सरोजनी नायडू का जीवन अनुकरणीय है।
कार्यक्रम की समाप्ति पर कविता लेखन व सरोजनी नायडू की कविताओं का अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करने की प्रतियोगिता डाॅ. ज्योति कुशवाह व कु. नेहा के निर्देशन में सम्पन्न करायी। धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभागाध्यक्षा प्रो. गुंजन चतुर्वेदी द्वारा दिया गया। कु0 प्राची ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रो. अनुराधा गर्ग, प्रो. राधारानी गुप्ता, प्रो. शशिप्रभा वाष्र्णेय, डाॅ. एकता व डाॅ. रेखा आदि उपस्थित रहीं