राजनीति

आगरा लाल किले में चल रहे शिवाजी जयंती कार्यक्रम पर क्या बोले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देखिए विडियो

शिवाजी जयंती पर लाल किले में हुआ भव्य कार्यक्रम

मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं शिवाजी महाराज के एक मावले सिपाही के रूप में आया- एकनाथ शिंदे

आगरा। आगरा के ऐतिहासिक लाल किले के दीवान ए आम में हिन्दवी स्वराज के संस्थापक साहस व पराक्रम की प्रतिमूर्ति और राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देने वाले, कुशल प्रशासक,महान मराठा सम्राट,छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 393वीं जयंती पर मा. मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिन्दे की गरिमामय उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल मोरेश्वर पाटिल, मा.केंद्रीय राज्य मंत्री पंचायती राज तथा सांदीपन भूमरे, उद्यान मंत्री, महाराष्ट्र सरकार, राव साहिब पाटिल, .केंद्रीय राज्य मंत्री, रेलवे, कोयला व खनन, एवं आगरा के मा.सांसद व केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक देवगिरि प्रतिष्ठान व सहसंयोजक महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांध कर स्वागत किया, तत्पश्चात 15 कलाकारों की टीम द्वारा “पवाड़ा” महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोक गायन की प्रस्तुति दी,जो शिवाजी महाराज के युद्ध कौशल के यशोगान तथा स्तुति पर केन्द्रित था, वीर रस के इस गायन को सुनकर लोग रोमांचित हुए। उसके बाद श्रव्य दृश्य साधनों के माध्यम से मराठी भाषा में “पालना/लोरी”का गायन किया गया जिसमें बचपन के छत्रपति शिवाजी महाराज व माता जीजाबाई के स्वरूपों का जीवंत दृश्य उपस्थित हो गया। तत्पश्चात महाराष्ट्र गीत, जिसे महाराष्ट्र सरकार ने आज ही इसे राज्य के आधिकारिक गीत को मान्यता देने की घोषणा की “जय जय महाराष्ट्र माझा” का गायन किया।

जिसको उपस्थिति लोगों ने खड़े होकर सम्मान सहित सुना।इंडिया गॉट टैलेंट से उभरे रेत कला के कलाकार, सर्वम पटेल ने रेत कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतमाता के मानचित्र को रेत पर उकेर कर उसके अंदर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को बनाया, यही नहीं उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज की स्थापना के विभिन्न सोपानों व घटनाओं को रेत पर उकेर कर उपस्थित लोगों को रोमांचित कर दिया, उसके बाद कार्यक्रम में, महेन्द्र बसंत राव महाडे द्वारा लिखित नाटक जिसमें आमेर के मिर्जा राजा जयसिंह, मुगल सम्राट औरंगजेब, पुरन्दर की संधि, शिवाजी का आगरा आना, मुगलों द्वारा उन्हें कैद किया।

जाना, छत्रपति शिवाजी द्वारा अपनी चतुराई व सूझबूझ से मुगलों की कैद से निकल कर अपने मराठा राज्य में पहुंचना इत्यादि घटनाओं का नाट्य रूपांतरण का मंचन लाइट एंड साउंड के साथ किया गया, नाटक के मंचन में संवाद,वेशभूषा, और कलाकारों ने अपनी कला से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर मध्यकालीन दौर में पहुंचा दिया। कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगेन्द्र उपाध्याय व जनपद के मा. जनप्रतिनिधिगण, व जिलाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ शिन्दे ऐतिहासिक लाल किले पहुंचे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का वीडियो शुभकामना संदेश का प्रसारण प्रारंभ.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे का उपस्थित लोगों के समक्ष संबोधन आगरा किला ऐतिहासिक है, जहां शिवाजी को झुकाने प्रयास किया गया, लेकिन शिवाजी अपने स्वराज में सकुशल पहुंचे मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं शिवाजी महाराज के एक मावले सिपाही के रूप में आया हूं।

स्थापत्य, इंजीनियरिंग, जल सेना सभी क्षेत्रों में छत्रपति शिवाजी ने काम किया आजादी के इतने सालों के बाद पहली बार यहां शिवाजी की जयंती का आयोजन हुआ।महाराष्ट्र के लोगों में बहुत खुशी है इस कार्यक्रम के लिए,आगरा की जनता का आभार, शिवाजी महाराज सबसे अलग क्योंकि हिंदू राज्य की स्थापना के बारे में सोचा और कुतुब शाही मुगलशाही सबसे लड़े।हर बार शिवाजी महाराज की जयंती यहीं मनाएंगे।