अन्य

अब से थोड़ी देर में होगा ताज महोत्सव 2023 का आग़ाज़ क्या रहेगा टिकिट कौन से होंगे कार्यक्रम जानने के लिए अभी क्लिक करें

ताजमहोत्सव अब 20 फरवरी से आयोजित किया जाएगा, बॉलीवुड के सितारे प्रस्तुति देंगे, देखें पूरा कार्यक्रम।

आगरा। ताजमहोत्सव 2023 का आयोजन इस बार अपनी निर्धारित डेट से तीन दिन बाद यानी 20 फरवरी से शुरू हो रहा है।जो 1 मार्च तक रहेगा। अब से थोड़ी देर में ताजमहोत्सव 2023 का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा किया जायेगा। शिल्पग्राम के अलावा शहर में अलग अलग जगहों पर भी ताज महोत्सव के प्रोग्राम होंगे। ताज महोत्सव का पहला दिन मुंबई से आए सिंगर अमित सिंह के नाम रहेगा। इसके अलावा सूर सदन , जोनल पार्क, पंचवटी , मुक्ताकाशी मंच पर भी प्रस्तुति होंगी। ताज महोत्सव का समापन सिंगर हर्षदीप कौर की प्रस्तुति के साथ होगा।

50 रुपये एंट्री टिकट
ताज महोत्सव 2023 की एंट्री टिकट 50 रुपये रखी गई है। लेकिन स्कूल के 100 छात्र आते हैं तो उनसे 500 रुपये एंट्री फीस ली जाएगी। स्टूडेंट्स के लिए अलग अलग से टिकिट नहीं ली जाएगी। साथ ही ताजमहल देखने जा रहे पर्यटकों को अलग से टिकट नहीं लेनी होगी। ताजमहल की टिकट पर ताज महोत्सव में जा सकेंगे।

ये होंगे ताजमहोत्सव 2023 में कार्यक्रम

20 फरवरी बॉलीवुड नाइट गायक अमित सिंह
21 फरवरी क्लसिकल डांस
22 फरवरी इंडियन ओशियन बैंड
23 फरवरी वारसी ब्रदर्स हैदराबाद
24 फरवरी साधे बैंड
25 फरवरी इंडियन आइडल फेम पवन दीप राजन और अरुणिता
26 फरवरी लोक न्रत्य
27 फरवरी पाश्र्व गायिका मैथली ठाकुर
28 फरवरी एके खान मामे खान लोक गायक राजस्थान
एक मार्च समापन हर्षदीप कौर मेगा नाइट
सूरसदन में कार्यक्रम
25 फरवरी कवि सम्मेलन
26 फरवरी मुशायरा