अन्य

रामनाथ सिकरवार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नियुक्त

आगरा। खेरागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सदस्य नियुक्त किया है.


गौरतलब है रामनाथ सिकरवार खेरागढ़ विधानसभा 2022 में दमदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे, रामनाथ सिकरवार प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं भारत जोड़ो यात्रा के यूपी आगमन पर भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी.
उनके मनोनयन पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, शहर महासचिव याकूब शेख, अनुज शर्मा, नवीन चंद्र शर्मा, सुगम शिवहरे, बुरहान शमशी, मनोज दीक्षित, बासित अली, सतीश सिकरवार मोहसिन काजी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.