अन्य

ताज महोत्सव 2023 का हुआ आगाज़ देखिए विडियो

आगरा। ताज महोत्सव 2023 का आग़ाज़ सोमवार की शाम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद आयुक्त अमित गुप्ता एवं जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल वह मुख्य विकास अधिकारी ए0 मानिकन्डन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए ताज महोत्सव का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के बाद मंत्री द्वारा ताज महोत्सव में आए शिल्पियों की दुकानों से खरीदारी भी की ताज महोत्सव में लगी स्टाल आकांक्षा परामर्श दात्री समिति से सामान खरीदते हुए।

थीम विश्वबंधुत्व थीम पर कलाकारों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।जिसको सभी अतिथियों ने काफी सराहा।

इस वर्ष की थीम विश्वबंधुत्व पर गीत प्रस्तुत करते हुए कलाकार