अन्य

शाबान का चांद नजर आया शबे बरात 7 मार्च मंगलवार को

संवाद – मज़हर
जालंधर -रुयत ए हिलाल कमेटी (चांद देखने वाली कमेटी) इमारत ए शरिया पटना के काजी ए शरीयत हजरत मौलाना सोहेल अख्तर कासमी, व मुफ्ती अंजार कासमी,रुयत ए हिलाल कमेटी के सदर पीरजी हाफिज हुसैन अहमद कादरी हरियाणा, लखनऊ, कोलकाता व अन्य स्टेटों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाबान का चांद नजर आ गया है।
7 मार्च को शबे बरात का त्यौहार मस्जिदों में मुस्लिम भाईचारे के लोग रात में  नमाज पढ़कर मनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस रात मुस्लिम भाईचारे के लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं और  देर रात नजदीकी कब्रिस्तान में अपने पुरखों के कबर पर जाकर फातिहा पढ़कर उन्हें याद करते हैं।