राजनीति

100 मोदी और शाह क्यों ना आ जाए 2024 में कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाएगा – मल्लिकार्जुन खड़गे

नागालैंड। साल 2024 होने वाले केंद्रीय चुनाव में कांग्रेस विपक्ष को एकजुट कर मोदी सरकार की वापसी पर प्रश्नचिन्ह लगाना चाहती है,
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नागालैंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करेंगी और भाजपा को हरा देगी।
खड़गे ने कहा कि हम अन्य दलों के साथ बहुमत को प्राप्त करेंगे। चाहे 100 मोदी और शाह क्यों ना आ जाए। उन्होंने कहा कि एक मजबूत गठबंधन के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है।
खड़गे ने कहा कि 2024 में केंद्र में गठबंधन सरकार आएगी, कांग्रेस नेतृत्व करेगी। हम अन्य पार्टियों से बात कर रहे हैं, नहीं तो लोकतंत्र और संविधान चला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए, हर पार्टी के साथ हम फोन कर रहे हैं, हम बात कर रहे हैं, हम अपने विचार साझा कर रहे हैं। भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा। अन्य सभी दलों को एक साथ करके हम बहुमत प्राप्त करेंगे … चाहे 100 मोदी या शाह आ जाए।

 


खड़गे ने कहा कि हमारे लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान दी है। कांग्रेस के लोगों ने, भाजपा के लोग नहीं। मुझे बताएं कि क्या किसी भाजपा नेता को आजादी के लिए फांसी दी गई है, या आजादी के लिए लड़ा गया है? जेल गया है? इसके बजाय, एक आदमी जिसने आजादी दिलाई, महात्मा गांधी उन्होंने उसे मार डाला। और ऐसे लोग देशभक्ति की बातें कर रहे हैं? भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने आगे कहा कि देश की एकता के लिए, इंदिरा गांधी ने अपनी जान दी। देश की एकता के लिए, राजीव गांधी ने अपनी जान दी। वे सोचते हैं कि उन्हें 2014 में ही स्वतंत्रता मिली थी। उन्हें 1947 याद नहीं है।