अन्य

ताज महोत्सव में आगरा सर्जन्स एसोसिएशन ने किया जागरूक
प्रारंभिक अवस्था में ही करा लें इलाज हर तीसरे व्यक्ति को पाइल्स की समस्या

आगरा। बदले दौर में हर तीसरा व्यक्ति पाइल्स की समस्या से पीड़ित है, इससे बचा जा सकता है और बीमारी होने पर ठीक भी हो सकते हैं। मगर, अधिकांश केस में लोग संकोचवश बीमारी के बारे में बताते नहीं है और इलाज भी नहीं कराते हैं। मंगलवार को ताजमहोत्सव में आगरा सर्जन्स एसोसिएशन ने पाइल्स से बचाव, इलाज और सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। आइएमए, आगरा द्वारा ताजमहोत्सव में लगाए गए चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन आगरा सर्जन्स एसोसिएशन के डॉ. मनोज सिंघल ने पाइल्स की बीमारी के कारणों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि हमें ऐसा भोजना करना चाहिए जो पच जाए। इसके लिए पानी, फल का सेवन अधिक करना चाहिए और नियमित टहलना चाहिए। इससे पाइल्स की समस्या से बचा जा सकता है, जिन लोगों को कब्ज है उन्हें पाइल्स से ज्यादा समस्या होती है। आगरा सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने बताया कि पाइल्स का प्रारंभिक अवस्थ्या में डॉक्टर से इलाज करा लेते हैं तो ताउम्र ठीक रह सकते हैं। मगर, ऐसा नहीं हो रहा है, पाइल्स को लेकर लोग लापरवाही बरतते हैं और जब ब्लीडिंग और असहनीय दर्द होता है उस समय डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। इस तरह के मामलों में आपरेशन ही विकल्प बचता है।


आइएमए आगरा के सचिव ने बताया की आज सर्जनस एवम यूरोलॉजिस्ट्स ने कैंप लगाया। लगातार आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है एवं जागरूकता अभियान भी बहुत लोगों को जागरूक कर रहा है।दोपहर के समय यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर डा प्रशांत लवानिया ने लोगों को गुर्दे की पथरी एवम इसके बचाव के बारे मैं बताया। अध्यक्ष डा ओ पी यादव ने बताया की उजाला सिगनस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने भी लोगों को परामर्श दिया।कार्यक्रम में साइंटिफिक सचिव डॉ. योगेश सिंघल , संयोजक डॉक्टर अनूप दीक्षित , डॉक्टर अमित श्रीवास्तव , डॉक्टर समीर कुमार डॉक्टर करन रावत आदि मौजूद रहे।