अन्य

विश्व हिंदूपरिषद धर्म रक्षा के लिये चलायेगी निधि संचय अभियान: बनी रणनीति


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। विश्व हिन्दू परिषद अब धर्म रक्षा के लिये निधि का संचय करेगी। इसके लिये बैठक हुई औऱ निधि संचय की रणनीति बनी।
विहिप की इस निधि संचय बैठक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संघठन मंत्री गजेन्द्र सिंह जी रणनीति के तहत निधि संचय के तरीकों का मार्ग दर्शन किया। बताया कि धन की ताकत ही धर्म की रक्षा कर पायेगी। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई। इसके बाद 20 फरवरी से 20 मार्च तक चलने वाले “धर्म रक्षा निधि” समर्पण अभियान हेतु विस्तृत विचार विमर्श किया।


इसी सन्दर्भ में गजेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण निर्देश प्राप्त हुआ।
बैठक में विभाग अध्यक्ष अशोक ओमर,विभाग मठ मंदिर शान्तनु चतुर्वेदी, विभाग संयोजक चन्द्र प्रकाश उपस्थित रहे।
अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन बेदी तथा संचालन जिला मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह नें किया।इस दौरान धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान बैठक में बजरंग दल,मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।