अन्य

ट्रैक्टर धान मोबाइल मशीन की चपेट में आई दो महिलाएं गंभीर घायल ट्रैक्टर चालक फरार

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज। ट्रैक्टर धान मोबाइल मशीन की चपेट में आई दो महिलाएं गंभीर घायल,घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।सिकंदर पुर वैश्य थाना क्षेत्र के जारी गांव में ट्रैक्टर में लगी मोबाइल धान मशीन से चावल निकलते समय कम्पलिंग की चपेट में आई दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिसमें एक महिला के सिर के बालों को मशीन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर रुप से घायल हुई दोनों महिलाओं को पुलिस ने उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा और ट्रैक्टर चालक धान मशीन ट्रैक्टर छोड़ मौका पाकर भाग गया।
हादसे में श्रीमती भगवानश्री पत्नी भीकम सिंह उम्र लगभग 45 बर्ष निवासी गांव जारी पंचायत असद गण थाना सिकंदर पुर वैश्य जनपद कासगंज व दूसरी महिला श्रीमती मूर्ति पत्नी यादराम उम्र लगभग 40 बर्ष निवासी गांव जारी पंचायत असद गण थाना सिकंदर पुर वैश्य जनपद कासगंज गांव निवासी हैं। गांव के लोगों ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे के आस पास मोबाइल धान मशीन ट्रैक्टर से धान से चावल निकलते समय दो महिलाएं निकल रहे चावल को भर रही थी तभी धान मशीन की कम्पलिंग की चपेट में आगई गंभीर रूप से घायल हो गईं।