अन्य

अपर जिलाधिकारी उमाकांत नें की कड़ाई शिकायतों के निस्तारण में कदापि न हो ढिलाई

संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा।अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी नें जन शिकायतों के निस्तारण को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से करानें संबंधी बैठक की। शासन की प्राथमिकता के अनुसार जन शिकायतों के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये। अपर जिला धिकारी वित्त त्रिपाठी नें आईजीआरएस,मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,मुख्यमंत्री एवं डीएम सन्दर्भ तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस व पीजीपोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नीति औऱ रीति समझाई।

समयबद्धता उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में समस्याओं का निस्तारण छूटने न पायें। कोई भी जन शिकायत के मामले डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने पायें। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय सम्बन्धित शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण की जानकारी दें। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।