अन्य

आशीष प्रिंस बने एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन कार्यकारिणी गठित

आगरा। डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन की बैठक बुधवार को सामुदायिक केंद्र छीपीटोला पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आशीष प्रिंस ने और संचालन एसबी दिनकर ने किया। मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ एडवोकेट करतार सिंह भारतीय। नई कार्यकारिणी में आशीष प्रिंस को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जय प्रकाश बघेल महासचिव, कोषाध्यक्ष राज नारायण पिप्पल, संयोजक एसबी दिनकर, उपाध्यक्ष योगेश कुमार, सोनिया कर्दम एड सचिव, लिखा निरीक्षक जय सिंह, मीडिया प्रभारी रोहित निगम, संगठन मंत्री राहुल वरुण को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन कुमार सागर, राजू कुमार, जय कुमार विवेक, राज कुमार नेता, मंजीत सिंह खेनवार, क्षत्रपति जाटव, रंजीत, राज किशोर, उमेश कुमार आदि को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर सुरेश चन्द सोनी एड. अशोक कुमार पिप्पल, धर्मेन्द्र सोनी, श्याम प्रकाश जरारी, प्रेम सिंह पूर्व पार्षद, दिनेश भारत पूर्व पार्षद, मुकेश कल्यण, राजू पंडित, सुनील सागर, शारदा देवी, राकेश राज आदि ने हर्ष व्यक्त किया।