अन्य

पूर्वी महानगर संभाग का मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन 26 को

सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में दोपहर 12 बजे से होगा आरंभ
केंद्रीय मंत्री महामंडलेश्वर निरंजन ज्योति करेंगी मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन को संबोधित

आगरा। नारी सशक्त है, ये सभी जानते हैं लेकिन कहीं न कहीं इस बात की अनदेखी कर देते हैं। सृष्टि का समग्र विकास तभी पूर्ण हो सकता है जब नारी की सशक्त भागीदारी हर क्षेत्र में हो। महिलाओं में इसी चेतना को पुनः जाग्रत करने के लिए मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन (पूर्वी महानगर) आयोजित किया जा रहा है। ब्रज प्रांत महिला समन्वयक संयोजिका रेणुका डंग ने यह जानकारी दी।
शनिवार 25 फरवरी, 2023 को कमला नगर स्थित होटल पार्कलैन में आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया। रेणुका डंग ने कहा कि मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन (पूर्वी क्षेत्र) कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। आयोजन की मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति हैं। कार्यक्रम में प्रबुद्ध महिलाएं पर्यावरण में नारी की भूमिका, भारतीय परिवार व्यवस्था, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में महिलाओं का योगदान, लव जिहाद एवं महिला जागरण, स्वतंत्रता संग्राम में नारी की भूमिका, भारतीय समाज जागरण में नारी की भूमिका आदि विषयों पर अपने विचार रखेंगी। इसके अलावा टी सीरीज की कालाकार भजन गायिका मंजरी शुक्ला प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका उपमा गुप्ता, कार्यक्रम की अध्यक्ष सुमन गोयल, पालक अधिकारी महिला समन्यवय ब्रज प्रांत श्याम किशाेर गुप्ता, ओम प्रकाश, अरुण गर्ग, रमन आदि उपस्थित रहे।