अन्य

यूपी में दिवतीय विधि विश्वविद्यालय खुलने पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नें सराहा


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा।उत्तर प्रदेश का द्वितीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम से चालू किए जाने के लिए भाजपा एवं के पूर्व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की गई है।
उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति के नाम से कानून और विधि की पढ़ाई के लिए राज्य अधीन विधि विश्वविद्यालय खोले जाने से बुंदेलखंड के लोगों को भी लाभ होगा।


पूर्व जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में ध्यान आकर्षित किया है कि उनके द्वारा वर्ष 2020 में सुझाव दिया गया था की उत्तर प्रदेश की जनसंख्या काफी अधिक है, परंतु उत्तर प्रदेश में मात्र एक विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के नाम से चल रहा है। सुझाव दिया था कि प्रदेश की मुख्य उच्च न्यायालय में एक विधि विश्वविद्यालय चालू किया जाए। पत्र में लिखा था कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश जो जनसंख्या में यूपी से कम है लेकिन भोपाल में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय चल रहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की मुख्य उच्च न्यायालय पीठ जबलपुर में धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी चल रही है।

भाजपा नेता नें पत्र में लिखा था कि महाराष्ट्र में तीन विधि विश्वविद्यालय चल रहे हैं जोकि नागपुर, औरंगाबाद और मुंबई में है। उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कानून और विधि की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश में अन्य राज्यों की भांति कम से कम 2 विधि विश्वविद्यालय चलना चाहिए।इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश की कैबिनेट के द्वारा वर्ष 2020 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज में चालू किए जाने की घोषणा हुई थी।

पूर्व भाजपा नेता ने छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है कि जो कानून और विधि की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके भविष्य को देखते हुए इसी शिक्षण सत्र से पढ़ाई कराये। ताकि उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं को कमान ला एडमिशन टेस्ट के माध्यम से प्रवेश मिल सके। पूर्व भाजपा अध्यक्ष जीतू ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री,कानून मंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भी भेजा है। ध्यान आकृष्ट कराया है कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट के द्वारा वर्ष 2020 में स्वीकृत राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जो प्रयागराज में चालू होना है, शीघ्र चालू करायें ,ताकि यहां के छात्र छात्राओं को लाभ मिले।