अन्य

संत निरंकारी मिशन के प्रोजेक्ट अमृत ने बदली यमुना घाटों की तस्वीर

“स्वच्छ जल स्वच्छ मन” के संदेश से किया गया जागृत
    आगरा। सुबह-सुबह यमुना घाटों की तरफ बढ़ते हुए निरंकारी भक्तों को देखकर आश्चर्य महसूस हो रहा था कोई अपने हाथों में झाड़ू तो कोई फावड़ा तो कोई बड़े-बड़े तसले लेकर यमुना घाटों की तरफ बढ़ने लगा क्या पुरुष क्या महिलाएं सभी के मन में अपने गुरु के प्रति एक सत्कार की भावना को देखते हुए “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” के नारे सुनने को मिल रहे थे | जब घाटों पर जाकर विश्लेषण किया गया तो पता चला कि 7 प्रमुख यमुना घाटों की सफाई आज निरंकारी मिशन के भक्तों ने की | यह अभियान बहुत बड़े स्तर पर चलाया गया जिसको आज सारे आगरा शहर ने  देखा | आज सारा नगर इस अभियान का साक्षी बन पाया | जाहिर है आगरा शहर में इतना बड़ा सफाई अभियान पहली बार हो रहा था यह अभियान भारत सरकार के सहयोग से किया गया जिसमें संत निरंकारी मिशन और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण विश्व में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस को आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह अभियान प्रोजेक्ट अमृत के रूप में लांच किया | 
इस अभियान के तहत देश के 1100 से भी ज्यादा स्थानों को स्वच्छ किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के 246 स्थानों को चुना गया जिसमें हमारे शहर आगरा के  प्रमुख 7 यमुना घाटों की सफाई की गई जिनमें मोक्षधाम ताजगंज यमुना घाट, ताज व्यू कॉरिडोर यमुना घाट , यमुना आरती घाट, हाथी घाट, पोइया घाट, कैलाश मंदिर घाट, कैलाश मोक्ष घाट, इत्यादि प्रमुख घाटों को विशाल स्तरीय सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ किया गया |
इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन की जोनल इंचार्ज माता कांता महेंद्रू ने बताया सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आदेश है कि जिस प्रकार हम अपने आसपास सफाई रखते हैं ,अपने घर में सफाई रखते हैं उसी प्रकार हमें अपनी प्राकृतिक संपदाओं की भी सफाई की रखनी है यह नदियां झीलें समुद्र कुएं नहरे तालाब यह प्रकृति का एक सुंदर स्वरूप होते हैं जिनकी साफ-सफाई रखना एक मानव का कर्तव्य है और इस कर्तव्य को बखूबी निभाने के लिए आज सतगुरु माता जी ने बीड़ा उठाया है जो कि इस प्रोजेक्ट अमृत के माध्यम से सारे भारतवर्ष में एक देशव्यापी अभियान चलाकर लोगों को जागृत किया जा रहा है इस अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन के सेवा दल और साध संगत के हजारों अनुयाई आज आगरा के विभिन्न घाटों पर विशाल सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए एकत्र हुए हैं हमारा उद्देश्य जल की भी सफाई और मन की भी सफाई ना गंदगी जल में रहे ना गंदगी मन में रहे इसी भावना के ओतप्रोत होकर यह अभियान चलाया गया है |
कमला नगर की मुखी महात्मा बहन जयश्री करमचंदानी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से आज युवा वर्ग ने बढ़चढ़ के सेवाएं दी | अनेकों लोगों ने आज जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ ली | इतना बड़ा अभियान एक दिन में सफल बनाने में निरंकारी भक्तजनों ने अपनी अथक सेवाएं प्रदान करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया | 
अभियान की सफलता को देखकर आगरा के महापौर नवीन जैन ने अपने वक्तव्य में हर्ष प्रकट करते हुए बताया कि इतना बड़ा सफाई अभियान देखकर हमारा शहर आगरा  न सिर्फ गौरान्वित हुआ है बल्कि इस कार्यक्रम ने समाज को जल की स्वच्छता को एक गंभीर विषय मानते हुए उसे स्वच्छ और संरक्षित करने पर भी जोर दिया है |
अभियान का हिस्सा बने क्षेत्र बजाजा के अशोक गोयल ने अपने विचारों को प्रकट करते हुए बताया कि बीते कई वर्षों से निरंकारी मिशन अनेकों प्रेरणादायक अभियानों के माध्यम से समाज को न सिर्फ आध्यात्मिक शिक्षाओं से अवगत कराता आया  है बल्कि समाज के उत्थान को भी महत्त्व देता आया है | 
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवादल के सेवादारों ने जहाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीँ निरंकारी साध संगत ने बहुत बड़ी संख्या में अपनी हाज़िरी दर्ज़ कराई |