देश विदेश

पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान को किया सम्मानित

संवाद – मो नज़ीर क़ादरी

अजमेर ! राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज नई दिल्ली की ओबरॉय ऑडिटोरियम में आयोजित इंडिया टुडे टूरिज्म एवं सर्वे अवार्ड 2022 से केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान को सम्मानित किया!
राजस्थान की ओर से सम्मान राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ एवं पर्यटन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड ने लिया!

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन उदयपुर से जोधपुर के लिए भारत सरकार द्वारा राजस्थान को सम्मानित किया गया!

इस अवसर पर इंडिया टुडे के सीएमडी अरुण सुरी उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज हिमाचल सरकार के मंत्री हर्षवर्धन चौहान हरियाणा से अरविंद यादव केन्द्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह सहित गोवा उड़ीसा कर्नाटक मध्य प्रदेश तमिलनाडु केरला से आए बड़ी संख्या में अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!