अन्य

सरोवर सफाईअभियान तेरहवीं बार जल योद्धा जीतू नें चढ़ाया परवान


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। शंकर सरोवर,नबाब टैंक की तेरहवीं बार बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोकभारती के तत्वावधान में जल योद्धा अशोक जीतू के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। पिछले तीन सप्ताह से कुछ लोग अनजाने में अथवा जान बूझ कर सफाई के बाद सरोवर को गन्दा कर रहे हैं! आस पास के लोगों नें जानकारी दी कि कुछ लोग साफ सरोवर को गन्दा कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि सरोवर में हर तीन चार दिन बाद अवैध तरीके से मछली पकड़ने कई लोग आते हैं जो रात्रि 9बजेसे रात्रि दो बजे तक मछली पकड़ने का काम करते हैं।

इनके साथ भी दस -बारह लोग रहते जो खाते पीते हैं, बोतल पन्नी और अन्य तमाम गुटखा की पन्नियां डाल कर सरोवर गन्दा कर देते हैं। जब की आप लोग सरोवर को हर बार पूरी तरह साफ बड़ी मेहनत से करते हैं उसने यह भी बताया कि डेढ़ से से दो कुंतल मछली का शिकार होता है।शिकारी थर्माकोल के डिब्बों में पैक करते हैं! किसी ने उन्हें रोका टोका तो उसके साथ मारपीट करते हैं। मछली का अवैध शिकार से सरकार को राजस्व की क्षति भी पहुंच रही है।


इनके खिलाफ जानकारी विभाग तथा कार्यवाही के लिए बात की जायेगी जिन लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया उनमें प्रमुख नीरज त्रिपाठी ,विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, डां धर्मेन्द्र त्रिपाठी, छोटेलाल राजपूत, निखिल सक्सेना रोहन सिन्हा राहुल सेन, रामप्रसाद सोनी, इन्दजीत राजपूत, पंकज कुमार कल्लू राजपूत आदि थे। संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट ने सभी का आभार जताया।