अन्य

माधुर्य सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर बरसे होली का रंग

आगरा। माधुर्य सांस्कृतिक संस्था के दयालबाग कार्यालय पर कविता, गीत, संगीत की मधुर धारा बही। समारोह में जहां कवियों ने अपनी रचना की धारा बहाई। वही गायकों ने अपने गीतों से सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने होली के नृत्य प्रस्तुत किए।


समारोह में केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशक बीना शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि विख्यात कवि सोम ठाकुर थे । संचालन डॉ शशि गुप्ता ने किया। काव्य पाठ करने वालों में सोम ठाकुर जी के अलावा डॉ राजेंद्र मिलन, डॉ कुसुम चतुर्वेदी, राज बहादुर राज, राघवेंद्र शर्मा, अशोक अश्रु, रमा वर्मा, राकेश निर्मल यशोधरा,राजेश्वरी, संजय गुप्ता दुर्ग विजय सिंह दीप, राजकुमार उप्पल, मोहित आदि प्रमुख थे। निशी राज और सुरेंद्र ने अपने गीतों से मन मोह लिया। वही एकता जैन के निर्देशन में कलाकारों ने होली के गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सुनीता धाकड़ का लोकगीत भी सराहनीय रहा।


आदर्श नंदन गुप्ता राजकुमार जैन,वीरा सक्सेना, अनुराग जैन,दुर्गेश पांडे, डॉ महेश धाकड़, कुमुद पांडे, एसके बग्गा, सुनील जैन पूर्व पार्षद, अतुल दक्ष, नागेश, उमेश शर्मा, राजा शर्मा, चेतन पाठक, आशीष, उमाशंकर मिश्र सुधा वर्मा, अनिल जैन प्रियंका ख़ास तौर मौजूद थे।