लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का जिक्र आने पर कहा यहां यह बात समझनी होगी कि इसमें कौन—कौन मिला हुआ है। यह एक बड़ी साजिश है। हमें तो यह पढ़ने को मिल रहा है कि भाजपा का कोई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ है, वह भी इसमें शामिल है। उन्होंने कहा इस तरह के जितने भी विपक्षी नेता हैं, उनके खिलाफ जांच चल रही हैं। जितनी भी संस्थाएं हैं, चाहे आयकर विभाग हो, चाहे प्रवर्तन निदेशालय हो या सीबीआई हो, सबको लगाया जा रहा है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित किया जा सके। जनता यह देख रही है।
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव ने साझा भाजपा पर निशाना
February 27, 20230

Related Articles
August 23, 20220
बिल्किस के न्याय के लिए हर संघर्ष को तैयार है कांग्रेस- शाहनवाज़ आलम
अखिलेश यादव के लिए बिल्किस नहीं शराब माफिया अहम
बिल्किस के लिए चलाए जा रहे अल्पसंख्यक कांग्रेस के न्याय अभियान का दूसरा दिन
लखनऊ,। बिल्किस बानो मामले के दोषियों की रिहाई को निरस
Read More
March 12, 20220
खलील खान ने कांग्रेस छोड़कर थामा सपा का हाथ
गंजडुंडवारा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खलील खान ने आज कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया। पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने खलील खान को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया।
नादिरा सुल्त
Read More
January 20, 20220
कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने खंदारी क्षेत्र में किया जनसंपर्क
आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने कमर कस कर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।गुरुवार को विनोद बंसल ने वार्ड 29 खंदारी क्षेत्र में जवाहर न
Read More