अन्य

ताबिश अहमद ने किया अमांपुर का नाम रोशन

संवाद – नूरुल इस्लाम

उपनिरीक्षक बन अमांपुर का नाम किया रोशन, बधाईयों का लगा तांता

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के होनहार का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा में हुआ है। युवक को आईजी अलीगढ़ दीपक कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र भी मिल गया है। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक की परीक्षा पास कर अमांपुर के इन्द्रानगर निवासी मुशीर अहमद सेफी के बेटे ताबिश अहमद ने नाम रोशन किया है। ताबिश अहमद के उपनिरीक्षक बनने पर परिवार वालों में हर्ष की लहर है। शुभचिंतक व रिश्तेदार परिवार को बधाई दे रहे है। उपनिरीक्षक की परीक्षा में ताबिश अहमद का चयन हुआ है। ताबिश अहमद के पिता मुशीर अहमद सैफी कस्बे में किराना की दुकान चलाते है। इनके माता पिता ने बहुत ही कठिन परिस्थितियों मे अपने बेटे को पढाया है। ताबिश अहमद शुरुआत से बहुत ही मेधावी छात्र रहे है।


अब उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कठिन परिश्रम और लगन से उपनिरीक्षक की परीक्षा पास कर क्षेत्र और नगर के साथ अपने माता पिता का नाम ऊंचा किया है। लोगों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं व बधाईयां दी जा रही हैं। ताबिश अहमद का चयन होने से परिवार, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है। चयन होने पर पूर्व प्रधानाचार्य छोटे सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, श्रीराम सोलंकी, आचार्य सुधीर कुमार, अफसाना बेगम, वारिश अहमद, आकाश गुप्ता, बबलू यादव, ऋषभ साहू, नाथूराम वर्मा, आलेनवी, मुस्तकीम खान, अक्षय गुप्ता, सत्यवीर वर्मा, जाहिद हुसैन, दीन मुहम्मद, विकास साहू, गुलफान अहमद, प्रकाश गुप्ता, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।