अन्य

सृजन कला प्रदर्शनी एवं कला मेला

आगरा.बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा के चित्रकला विभाग द्वारा सृजन के अंतर्गत वार्षिक प्रदर्शनी एवं कला मेला का आयोजन किया गयाA जिसकी मुख्य अतिथि डॉक्टर रंजना बंसल वरिष्ठ चिकित्सक एवं महिला उद्यमी विशिष्ट अतिथि श्री अमूल्य कक्कड़ जी जनरल मैनेजर होटल क्लार्क शिराज] अर्चना अनुज डायरेक्टर आधारशिला एवं डॉक्टर सरोज भार्गव पूर्व प्राचार्य बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा रही।

मुख्य अतिथि डॉ रंजना बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कला ही जीवन है और जीवन ही कला है कला वह जो जीवन में सुख दे कला खुशी के लिए होनी चाहिएA जिसमें आप अपने मन को खोलकर रख देंA कला से ही संस्कृति की पहचान हैA अगर कुछ बनना है तो सपने देखो और उन्हें पूरा करने का प्रयास करो और उन्होंने अपनी सराहना में शिक्षकों एवं छात्राओं के समन्वय की सराहना की।

अमूल्य कक्कड़ जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपकी चित्रकला सकारात्मक की ओर ले जाती है और जीवन में सकारात्मकता का बहुत महत्व है छात्राओं को अपने होटल में चित्र प्रदर्शनी के लिए भी आमंत्रित किया।

विशिष्ट अतिथि अर्चना अनुज डायरेक्टर आधारशिला ने अपनी छात्राओं को संबोधित करते हुए की कला को अपना जुनून बनाएं और कला की ऊंचाइयों को छुए।

डॉ सरोज भार्गव को प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि चेतन और अचेतन संगम कला है आप जितने रंग बिखेरते हैं रेखाओं का संचालन करते हैं उतनी ही आपकी पेंटिंग खूबसूरत हो जाती है।

प्राचार्य प्रोफेसर पूनम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की सृजन सही है और पुरुषों में भी जो सृजन की शक्ति है उसमें कहीं ना कहीं एक महिला का ही होता है तभी वह दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं। पेंटिंग में जो भाव हमारी छात्राओं ने प्रदर्शित किया है। वह बहुत ही सराहनीय है उन्होंने अमूल्य कक्कड़ जी को आश्वासन दिया कि उनके होटल में अपनी छात्राओं की प्रदर्शनी लगवाने का पूरा प्रयास करेंगी।

चित्रकला विभाग के आंतरिक वार्षिक प्रगति के परिणाम घोषित किए गए जिसमें

पेंटिंग                                         –       शिवानी शर्मा

लैंडस्केप                                   –       ईशू सोनी

पोट्रेट                                         –      स्वेच्छा

पिक्टोरियल कंपोजिशन         –       समा

सर्वश्रेष्ठ छात्रा                             –       ईशू सोनी

कार्यक्रम का संयोजन एवं मंच संचालन विभाग की अध्यक्ष डॉ बिंदु अवस्थी ने किया। चित्रकला विभाग का वार्षिक रिपोर्ट विनीता गुप्ता के द्वारा किया गया कार्यक्रम व्यवस्था का संचालन डॉक्टर सविता प्रसाद के द्वारा किया गया।

प्रर्दशनी में 50 से अधिक पेंटिग छात्राओं एवम शिक्षिकाओं द्वारा लगाई गई जो शिक्षिकाओं एवम् छात्राओं द्वारा बनाई गई थी। ये प्रदर्शनी दिनाक 4 मार्च 2023 तक लगी रहेगी उदघाटन सत्र में ही 15 पेंटिग खरीदी गई।

कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ साधना सिंह एवं विभाग की समस्त छात्राएं इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं प्रोफेसर नसरीन बेगम प्रोफेसर अमिता निगम प्रोफेसर राधा गुप्ता प्रोफेसर अनुराधा गर्ग डॉक्टर कंचन डॉ सीमा प्रोफेसर गुंजन चतुर्वेदी डॉक्टर शैलजा डॉक्टर पूनम रानी गुप्ता डॉ अमित शर्मा आदि की उपस्थिति रही इस प्रदर्शनी में विशिष्ट जनों एवं आम जनों की भागीदारी के साथ ही चित्रों की भागीदारी भी की गई जिससे छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ।