अन्य

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम से किया जा रहा है जागरूक


आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम 01 मार्च से 08 मार्च 2023 की थीम “डिजिटऑल (क्पहपज।सस) लैंगिक समानता हेतु नवाचार और प्रौद्योगिकी“। “लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को प्राप्त करने के लिए डिजिटल युग में नवाचार,तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा“ की महत्वपूर्ण भूमिका है। नवाचार, प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा हेतु लैंगिक-उत्तरदायी दृष्टिकोण महिलाओं और बालिकाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ा सकता है।डिजिटल प्रौद्योगिकी मैं प्रगति,2030 हेतु लक्षित सतत विकास लक्ष्यो को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक पर्व के रूप में मनायेगा जिसके अंतर्गत दिनांक 3 मार्च 2023 को “आसमा है आगे“ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सप्ताह भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में “ आसमा है आगे“ इवेंन्ट का आयोजन किया गया है।

जनपद आगरा की जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार “ आसमा से आगे“ कार्यक्रम का आयोजन राजा बलवंत सिंह खंदारी कैंपस में आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत कॉलेजों के किशोर किशोरियों के साथ डिजिटल शिक्षा तथा स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चाएं कर गयी जिसमें महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी, डिसिपीयु से प्रोटेक्शन ऑफिसर, कॉलेज के अध्यापक, कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।