अन्य

क्यों मनाई जाती है होली क्या रहेगा होलिका दहन का मुहूर्त क्या रखें होली पर सावधानियां पूजा विधि और भी बहुत कुछ जानने के लिए क्लिक करें

आगरा। हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म के सबसे प्राचीन उत्सवों में से प्रमुख उत्सव है। इस पर्व का महत्व धर्म ग्रंथों में भी मिलता है। इसलिए इसे वैदिक पर्व भी कहते हैं।

होलिका दहन का ये रहेगा मुहूर्त

इस वर्ष होलिका दहन 2023 का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। 7 मार्च 2023 मंगलवार को शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक अनुष्ठान किये जा सकते है।

होलिका दहन पूजा विधि


होलिका दहन के लिए तैयार की गई लकड़ियों को कच्चे सूत से तीन बार लपेट दें. इसके बाद इस पर गंगाजल या शुद्ध पानी छिड़ककर फूल और कुमकुम लगाएं. पूजा के लिए माला, रोली, अक्षत, बताशे, साबुत हल्दी, गुलाल, नारियल का प्रयोग करें. इसके बाद मंत्र ‘असृक्पाभयसंत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:

होली पर यह रखें सावधानियां

होली पर कैमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल न करें।
पानी के गुब्बारों का प्रयोग न करें।
सही पिचकारी का करें इस्तेमाल।
बच्चों पर नजर रखना जरूरी ।
बच्चे को फूल स्लीव के कपड़े पहनाएं।
बच्चे के सिर और आंखों को करें कवर।

त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष देखभाल आवश्यक है।
बालों को रंग से बचाने का पूरा प्रयास करें।
यदि होली खेलते समय आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत आंखों को साफ पानी से धोएं।
आंखों पर गलती से गुब्बारा लग जाए या खून निकल आए तो पहले सूती कपड़े से आंखों को ढंकें या फोहा लगाएं।

होली खेलने से पहले त्वचा पर ये लगाने


होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर, विशेषकर चेहरे, गले और हाथों पर सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर या बेबी ऑयल से अच्छी तरह मसाज करें।ऐसा करने से त्वचा पर रंगों का ज्यादा गहरा प्रभाव नहीं होगा और जब आप स्नान करेंगे तो रंग आसानी से निकल जाएंगे. होली खेलने से पहले नाखूनों का भी ख्याल रखा जाना बेहद जरुरी है।

बाजारों में खूब बिक रहा है हर्बल गुलाल

चार साल बार देश खुलकर होली मना रहा है। बाजारों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रंगों के अलावा सबसे ज्यादा हर्बल गुलाब की डिमांड है। लोग हर्बल गुलाल की खरीदारी करते नज़र आ रहे हैं।