देश विदेश

अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव पुष्कर 2023

बॉलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी ने दिखाया जलवा

उमडा विशाल जनसमूह

संवाद। मो नज़ीर क़ादरी

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष थर्मेन्द्र राठौड के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में आज पुष्कर के मेला ग्राउंड पर वालीनुड कलाकार अमित त्रिवेदी की वालीवुड नाईट का आयोजन किया गया!

बॉलीवुड नाइट में देसी विदेशी पर्यटकों सहित हजारों लोग उपस्थित थे ! इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट रेणु जयपाल अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी विधायक सुरेश रावत नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष कमल पाठक अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल शर्मा उपखंड अधिकारी निखिल कुमार उपखंड अधिकारी रुपनगढ़ सुखराम पिंडेल पूर्व विधायक डा राजकुमार जयपाल नीरज जैन अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना गर्ग राजेंद्र सिसोदिया देविका तोमर अक्षय गोदारा आलोक जैन जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ वी बी सिंह डॉ नीरज जैन गुप्ता अनिल सांमरिया प्रीति चौधरी इस्लाम खान प्रियंका रघुवंशी रविश सांमरिया शिव कुमार बंसल अजय कृष्ण तेनगैर विवेक पाराशर राजेश टंडन नौरत गुजर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे!

बॉलीवुड कलाकार अमित त्रिवेदी का एवं उनकी टीम का निगम अध्यक्ष राठौड़ पूर्व विधायक डा राजकुमार जयपाल उपखंड अधिकारी निखिल कुमार जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल ने राजस्थान की परंपरा के अनुसार माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया

अमित त्रिवेदी नाइट का आगाज मेला ग्राउंड पर आतिशबाजी कर किया रंग बिरंगी रोशनी के पटाखों ने दर्शकों का मन मोह लिया खचाखच भरें मेला मैदान पर पैर रखने की जगह नहीं थी!

अमित त्रिवेदी ने नमो नमो शंकरा महाकाल फागुन आयो रे एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और खूब तालियां बटोरी अमित त्रिवेदी की प्रस्तुतियों पर उपस्थित भीड ने लुफ्त उठाया!