अन्य

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा जिला कचहरी मे स्थापित भगवान परशुराम जी की मूर्ति का स्थापना दिवस बनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी उपस्थित रहें।विधायक प्रकाश दिवेदी नें इस मौके पर भगवान परशुराम का पूजन -अर्चन किया। अपनें संबोधन में उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।


इस मौके पर ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रधान महासचिव भानु मिश्रा द्वारा सादर विधायक प्रकाश द्विवेदी,संकटा प्रसाद त्रिपाठी, परशुराम त्रिपाठी को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। अंबिका व्यास प्रदेश प्रवक्ता, जिलाअध्यक्ष सुनील त्रिपाठी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री आशुतोष शुक्ला, दिनेश कुमार मिश्रा, प्रभात मिश्रा, अवधेश शर्मा,नंदू भैया, जगदीश बाजपेई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी आदि भी उपस्थित थे।