अन्य

होली खेलते हुए गायब हुई नाबालिग किशोरी जंगल में बेहोश मिली होश आने पर पुलिस दर्ज करेगी बयान

जिला अस्पताल में चल रहा है किशोरी का उपचार, भारी पुलिस बल तैनात

आगरा। थाना सिकंदरा के अन्तर्गत जंगल में बेहोशी की हालत में मिली किशोरी को अभी होश नहीं आया है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं बालिका के परिजन उनकी बेटे के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को होश आने पर काफी कुछ साफ होगा। किशोरी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार होली वाले दिन 12 वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी सेहिलियों के साथ होली खेल रही थी। उसी समय कोई उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर अपने साथ जंगल में ले गया।

जहां उसके साथ कुकर्म किया गया है। और बेहोशी की घायल अवस्था में उसे जंगल में छोड़ कर चला गया है। इस मामले में और जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया है कि जब तब पीड़ित बच्ची को होश नहीं आता है। और वो अपना बयान दर्ज नहीं करवाती है। जब तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि बच्ची के साथ क्या घटना हुई है। उसका मेडिकल भी करवा दिया गया है। अभी मेडिकल की रिपोर्ट भी नहीं आई है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद जो धाराएं बनेंगे उनके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।