अन्य

कानपुर देहात में आग लगने से तीन बच्चों सहित एक दंपत्ति की मृत्यु हुई

कानपुर। उत्तरप्रदेश में कानपुर देहात जिले के रूरा क्षेत्र में आग लगने की घटना से तीन बच्चों सहित एक दंपत्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस की जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कानपुर देहात की जिला अधिकारी नेहा जैन ने बताया है कि घटना कल रात उस समय हुई, जब परिवार के सभी सदस्य अपने घर में सो रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के सदस्यों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा है।