अन्य

महिला सशक्त सेना के होली मिलन समारोह में हुआ प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान

आगरा। सशक्त सेना की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शबाना खण्डेलवाल के कावेरी ग्रांड कैलाश विहार निर्भय नगर खंदारी निवास पर किया गया। जिसमें आज बड़ी संख्या में युवा और महिलाओं ने सेना की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में सेना की ओर से पांच ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अलग अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। कला के क्षेत्र में श्रम के क्षेत्र में आर्टिस्ट के तौर पर पांचों महिलाएं अलग-अलग वर्ग से संबंध रखती हैं।

हमने बेहतरीन आर्टिस्ट के तौर पर अलका सिंह नाटरंजलि एक्टिंग और कला के क्षेत्र में एकता जैन समाजसेवी के रूप में नीतू खंडेलवाल श्रम के क्षेत्र में सरिता उपाध्याय जो ई रिक्शा चालक है जो अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं पांचवीं महिला तस्लीम बानो जिन्होंने अपने परिवार को मेहनत मजदूरी करके संभाल रखा है उनका सम्मान करके हमारी सेना अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती है इसके अलावा करीब 30 लोगों ने जिसमें महिला पुरुष शामिल हैं।

सेना में अपने आस्था जताते सशक्त सेना ज्वाइन की क्योंकि हम ब्रज क्षेत्र के वासी हैं और हमारे यहां एक एक महीने होली का उत्सव मनाया जाता है तो हमने थोड़ा सा गुलाल और मस्ती का कार्यक्रम भी रखा था

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में गुड्डू कुरैशी अनीश राजपूत ताज मोहम्मद करतार सिंह इरशाद कुरैशी नंदलाल जी सद्दाम फैजान दानिश खान खुशबू ममता मोहम्मद दर्शन मोहम्मद आरिफ मोहम्मद फैजान नारंगी देवी रोशनी नीलम कुशवाह मनीष राजेश खंडेलवाल विनीता अरोड़ा निशा ठाकुर इशिता वर्मा सिंधी कुरैशी सलीम कुरेशी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे हमारी सेना का संकल्प है महिलाओं का माल महिलाओं का सम्मान बच्चियों की रक्षा बच्चियों की सुरक्षा क्योंकि अबला नहीं हम नारी हैं जलती हुई चिंगारी है।