राजनीति

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ज़ोरदार ‘‘चलो राजभवन मार्च’

 कांग्रेस नेताओं की पुलिस से भिडंत 
 प्रदेश अध्यक्ष  बृजलाल खाबरी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल इको गार्डन ले जाया गया 
 भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को अडानी समूह को बेच रही-   बृजलाल खाबरी 
 पूरा प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, एवं आराजकता की भेंट चढ़ गया- बृजलाल खाबरी 
लखनऊ ,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देश के सभी राज्यों में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अडानी के पक्ष में भाजपा सरकार की क्रोनी कैपिटलिज्म ( मित्र पूंजीवाद ) की नीति के खिलाफ तथा श्री राहुल गांधी जी द्वारा सदन में एवं सदन के बाहर बार-बार पूछे जाने कि प्रधानमंत्री का अडानी से रिश्ता क्या है? मोदी जी की विदेश यात्राओं और अडानी समूह के मध्य क्या रिश्ता है? क्या कारण है मोदी जी अडानी का नाम लेने से बचते हैं? एलआईसी, एसबीआई का नुकसान होने के बावजूद भी कोई भी जांच एजेंसी इस प्रकरण की जांच क्यों नहीं कर रही है? देश के तमाम संस्थान अडानी सहित कुछ ही उद्योगपतियों को ही क्यों दिये जा रहे हैं, प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते हैं। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों द्वारा जेपीसी की मांग नहीं मानी जाती है, इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा ‘‘चलो राजभवन मार्च’’ का आयोजन हुआ, जिस क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिवगण श्री सत्य नारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, पूर्व सासंदगण राजेश मिश्रा, कमल किशोर कमांडो, ए0पी0 गौतम, पूर्व विधायकगण सतीश अजमानी, हरीश बाजपेई, प्रदीप माथुर, श्रीमती लुईस खुर्शीद, भगवती प्रसाद चौधरी, श्याम किशोर शुक्ल, अनुग्रह नारायण सिंह, विवेक बंसल, सतीश शर्मा, अनिल अमिताभ दुबे, सोहिल अख्तर अंसारी, डॉ0 मसूद अहमद, इन्दल रावत, फूल कुंवर, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी श्री दिनेश सिंह सहित हजारों की तदात में कांग्रेसजनों ने राजभवन की ओर मार्च किया, जिस दौरान रास्ते में ही योगी सरकार की पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया, तद्पशात धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल ईको गार्डन ले जाया गया। उसी समय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी, शहला अहरारी, प्रतिभा अटल पाल, रूबीना रईस, सय्यदा तनवीर फातिमा सहित तमाम कांग्रेसजन राजभवन तक पहुंचे।
उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अनिल शर्मा ने बताया कि विधायक एवं प्रांतीय अध्यक्ष   वीरेन्द्र चौधरी जी को अपने क्षेत्र में ही नजरबंद कर दिया गया वहीं  राजभवन जाते समय प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री   नसीमुद्दीन सिद्दीकी,   नकुल दुबे,   अजय राय,   योगेश दीक्षित,   अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, मकसूद खान, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, महासचिव शरद मिश्रा, विवेकानंद पाठक, श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, सैफ अली नकवी, सुबोध श्रीवास्तव, बदरूद्दीन कुरैशी, अरशद अली गुड्डू, राघवेन्द्र सिंह, विदित चौधरी, जयकरन वर्मा, संगठन सचिव अनिल यादव, मनोज यादव, सेवादल मुख्य संगठन डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, मीडिया संयोजक ललन कुमार, अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा पंकज तिवारी, विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह, मुकेश सिंह चौहान, सचिन रावत, प्रभाकर पाण्डेय, आस्था तिवारी, रफत फातिमा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, चन्द्रशेखर मिश्रा, सच्चिदानंद पाण्डेय, बृजेश सिंह, शाहनवाज मंगल आजमी, मनोज तिवारी, ज्ञानेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, डॉ0 जियाराम वर्मा, डॉ0 रेहान अहमद खान, अजय सिंह, कनिष्क पाण्डेय, वर्चस्व पाण्डेय, नरेन्द्र शुक्ला, अनस रहमान, सौरभ, समीर श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस अध्यक्षगण ममता चौधरी, शहला अहरारी, ममता राजपूत, प्रतिभा अटल पाल, शहर अध्यक्ष आगरा देवेंद्र कुमार टिल्लू जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, बृजेन्द्र सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, रमेश मिश्रा, सीमा चौधरी, सुनीता रावत, अमित श्रीवास्तव त्यागी, हनीफ खान, शामीना शफीक, सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 रिचा शर्मा, डॉ0 सुधा मिश्रा, रूबीना रईस, अयूब सिद्दीकी, दिलदार हुसैन, बाबा जुबैर बेग, सहित हजारों कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया।
 शर्मा ने आगे बताया कि उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि जहां पूरा देश गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है महंगाई चरमोत्कर्ष पर है, बेरोजगारी से नौजवानों की कमर टूट गई है, वहीं भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को अडानी समूह को बेंच रही है और स्टेट बैंक, एलआईसी, जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की करोड़ों की बचत जोखिम में है।
 खाबरी ने आगे कहा कि भाजपा का मुख्य मकसद जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटना तथा समाज में नफरत फैलाना है, इस नफरत को समाप्त करने के लिए तथा जनता के हितों के लिए कांग्रेस सदैव से ही संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। कांग्रेस के समय में जितने भी संस्थान बने जिसे सुरक्षित रखा गया तथा करोड़ो लोगों को रोजगार मिला आज भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों को दे रही है। रोजगार के नाम पर सरकार द्वारा झूठ बोला जा रहा है, पूरा प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, एवं आराजकता की भेंट चढ़ गया है। जीरो टॉलरेन्स की बात करने वाली भाजपा सरकार में अपराध और अधिक बढ़ गया है।
 शर्मा ने बताया कि लगभग सभी जनपदों के जिला/शहर अध्यक्ष, सहित हजारों काँग्रेसजन मार्च में भागीदार रहे। प्रशासन द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी सहित गिरफ्तार किये गये सभी नेताओं को शाम को रिहा किया गया।
आगरा से मुख्य रुप से गिरफ्तारी देने वालों   प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा के अलावा. जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह  मीनू शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू  अमर सिंह परमार रामनाथ सिकरवार  जैन पीसीसी सदस्य राम टंडन जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे  विनोद जरारी रविंद्र  हबीब कुरैशी मुन्ना लाल वर्मा शानू खान जीडी कुशवाह विनोद जरारी लाखन सिंह त्यागी लक्ष्मी नारायण एके सिंह बृजेश सरस संजीव नागर गीता सिंह बुल्ला त्यागी  सतीश त्यागी देवेंद्र चंद चोरिया शांति स्वरूप रावत अशोक सिंह सिकरवार राहुल रावत गीता सिंह  रेखा रानी कृष्णा तिवारी बच्चु सिंह इंजीनियर बसंत लाल धर्मेंद्र शर्मा कपूर चंद रावत  मधुरिमा शर्मा आदि लोग उपस्थित थे