अन्य

अगर आपके पास है श्रमिक कार्ड तो जल्दी करें यह काम वरना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ क्लिक करके जानिए पूरी जानकारी


आगरा। उoप्रo भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न योजना संचालित हैं। जिसमें निर्माण श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने हेतु श्रमिक पंजीयन का अद्यतन नवीनीकरण होना आवश्यक है। समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सूचित किया जाता है कि वह अपने श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण अनिवार्य रूप से दिनांक 31.03.2023 तक किसी भी नजदीकी जन सुविधा केन्द्र एवं बोर्ड के बेव पोर्टल UPBOCW.IN पर करा सकते हैं। पंजीकृत निर्माण श्रमिक का अद्यतन नवीनीकरण न होने की स्थिति में श्रमिक को किसी भी योजना में लाभान्वित किया जाना सम्भव नहीं होगा। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल ने दी है।