अन्य

खंदौली में मृतक बेटी के घर पहुंचे कारागार मंत्री ने पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा देखिए विडियो

श्री धर्मवीर प्रजापति ने शोक संतृप्त परिवार के बीच जाकर संवेदना व्यक्त की

आगरा। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आगरा के खंदौली क्षेत्र के गाँव उस्मानपुर में पहुंचकर बेटी के निधन की जानकारी मिलने पर शोक संतप्त परिवार के मध्य शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है न्याय अवश्य मिलेगा। प्रजापति ने कहा कि डॉक्टरों की टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार किया गया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

आज परिवार से मुलाकात करके उनकी बातों को सुना और उनके दुःख में शामिल हुये। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें न्याय मिलेगा वह सरकार पर भरोसा करें, सरकार के मंत्री होने के नाते हम उनके साथ हैं।


जिला सूचना कार्यालय, आगरा द्वारा प्रसारित।