देश विदेश

चांद नज़र नहीं आया

 24 मार्च को होगा पहला रोजा : शाही इमाम पंजाब


लुधियाना, पंजाब के मुसलमानों के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने पूरे पंजाब भर से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह ऐलान किया कि आज रमजान-उल-मुबारक के पवित्र महीने का चांद नजर नहीं आया, इसलिए 24 मार्च दिन शुक्रवार को पहला रोजा होगा। इस पवित्र महीने के शुरू होने पर शाही इमाम ने समूह पंजाब वासियों को दिली मुबारकबाद दी।