अन्य

आज नहीं हुआ रमज़ान का चांद शुक्रवार को होगा पहला रोज़ा क्या बोले उलेमा देखिए विडियो

आगरा। मरकज़े अहले सुन्नत बरेली शरीफ़ में रमज़ान उल मुबारक का चांद नज़र नहीं आया है लिहाज़ा कल 23 मार्च बरोज़ जुमेरात को 30 शाबान उल मुअज़्ज़म होगी। कल रमज़ान का चांद देखा जा सकता है।

शाही जामा मस्जिद आगरा के मुफ्ती मजदुल कुददूस खुबैब रूमी ने भी ऐलान किया है कि जुमा 24 मार्च 2023 को रमज़ान 1444 हिजरी होगी। यानी पहला रोज़ा शुक्रवार का होगा।

मदरसा सुन्नी मरकज दारुल उलूम गरीब नवाज़ नगला मेवाती से मुफ्ती मुदस्सिर ख़ान क़ादरी ने भी कहीं भी रमज़ान शरीफ का चांद न होने की बात कही है लिहाज़ा जुमे को पहला रोज़ा होगा।

मुफ्ती मुदस्सिर ख़ान क़ादरी

लखनऊ में नहीं दिखा माहे रमजान का चांद 24 मार्च को रमजान का होगा पहला रोजा शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने दी इत्तला

शिया मौलाना सैफ अब्बास चांद देखते हुए