अन्य

रमज़ान का चांद आया नज़र पहला रोज़ा कल मस्जिदों में तरावीह शुरू

आगरा। रमज़ान मुबारक का चांद नज़र आ गया है। लिहाज़ा कल का पहला रोज़ा होगा। चांद के दीदार के बाद मस्जिदों में तराबीह शुरू हो गई हैं। बाजारों में खजला फैनी की दुकानें सज गई हैं।

ताजमहल की मस्जिद में तराबीह अदा की जायगी प्रवेश शाम 7.45 से 8.30 तक पूर्वी गेट से होगा नमाजियों से अपील है की अपना आधार कार्ड अथवा कोई भी पहचान पत्र ले कर समय से आए प्रवेश केवल आगरा के लोगो का होगा। यह जानकारी ताजमहल मस्जिद कमेटी से सैयद इब्राहीम हुसैन ज़ैदी ने दी है।