उत्तर प्रदेश

”विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित हुआ सेमिनार“

आगरा। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के जन्तु विज्ञान विभाग में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मीडिया प्रभारी एवं उर्दू विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नसरीन बेगम ने अपने उद्बोधन से किया। जिसमें उन्होंने बताया कि टी.बी. जैसी बिमारियों से बचने के लिये अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना चाहिये एवं स्वस्थ जीवन-शैली को अपनाना चाहिये।


कार्यक्रम में बी.एस.सी. की छात्रा अंजली ने भाषण, डॉली, शब्बो निशा एवं चहलवी ने पी.पी.टी. प्रेसेंटेशन के माध्यम से क्षय रोग के कारण एवं निवारण पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला जो अत्यन्त सराहनीय था। बी.एस.सी. की छात्रा कु. पूनम व कु. प्राची ने मंच संचालन किया।


कार्यक्रम में आई.क्यू.ए.सी. कोर्डिनेटर प्रो. अमिता निगम, प्रो. पूनम शर्मा, डॉ. नीलम वर्मा, कु. मनोरमा राय, कु. सपना, कु. मोनिका एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अपर्णा शुक्ला व कु. लवी जायसवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।