जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र राठौड़ को राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को विधानसभा में विपक्ष का उप नेता बनाया गया है। जयपुर में पार्टी मुख्यालय में राज्य भाजपा विधायक दल की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया।
राठौड़ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी, प्रभारी अरूण सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता चुना गया। अभी तक वह राज्य विधानसभा में उप नेता का पदभार संभाल रहे थे।
राजस्थान विधानसभा के नेता विपक्ष चुने गए भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़
