उत्तर प्रदेश

आम आदमी पार्टी का होगा घोटालों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन

आगरा। आम आदमी पार्टी नगर निकाय के चुनाव में पिछले 5 वर्ष में नगर निगम की योजनाओं में हुए घोटालों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। सोमवार को पार्टी के महानगर कार्यालय पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।


महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं आगरा की प्रभारी नीलम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के वार्ड परिसीन और आरक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा संगठन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
वरिष्ठ नेता कपिल बाजपेई ने कहा कि इस बार के कार्यकाल में नगर निगम में बहुत सारे घोटाले हुए हैं, जिनसे आगरा की जनता परेशान है। घोटालों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किए जाएंगे।
बैठक में महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही आगामी प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए जनता की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
इस बैठक में जेके गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र सिंह, रामसेवक, गौरव, अतुल, आलोक दीक्षित, तरुण भार्गव, कल्पना सिंह, विशाल सिंह, उषा देवी, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।