अन्य

चित्रगुप्त परिषद महिला शाखा ने किया वृद्धों का सम्मान

आगरा। चित्रगुप्त परिषद महिला शाखा की ओर से नव संवत्सर के माह में वृद्धजन सम्मान समारोह व एक पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें शोभा श्रीवास्तव माधुरी सक्सेना रवि मोहन सक्सेना जी और राजेंद्र प्रकाश सक्सेना का सम्मान किया गया जिन्होंने अंतः ऊर्जा उपसर्ग नाम की किताब का सम्पादन किया है।


शुभारम्भ भगवान चित्रगुप्त के समक्ष दीपप्रज्जुलन कर किया गया, साथ ही चित्रांशी बालिकाओं ने नृत्य कर सुन्दर प्रस्तुतियाँ दी। अध्यक्ष क्षमा जैन सक्सेना ने कहा हमें अपने बुजुर्गों के पास कुछ पल ज़रूर बिताने चाहिए चंद लम्हों में वो आपको अपने वर्षों का तजुर्वा दे देते हैं वो एक अच्छे मार्ग दर्शक होते है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुपम सक्सेना ने किया। मुख्य रूप से डॉ वत्सला श्रीवास्तव,वीरा सक्सेना,डॉ माधवी कुलश्रेष्ठ,कनिका माथुर ,अन्नु अस्थाना ,मोनिका सक्सेना ,डॉ सुमन श्रीवास्तव ,अनामिका ,रंजना सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।