देश विदेश

भाजपा के लिए बड़ी खुशखबरी, बिहार विधान परिषद में बनी सबसे बड़ी पार्टी

पटना। भारतीय जनता पार्टी बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हाल में ही 5 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 75 सदस्य इस सदन में भाजपा के पास 24 सीटें हो गई है। जदयू की सीट 24 से घटकर 23 हो गई है। 5 सीटों में से भाजपा ने अपनी एक सीट बचाई तो वहीं एक और सीट पर जीत हासिल की। भाजपा ने गया शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दोनों में 2 सीटें जीती। वहीं, 2 सीटों पर महागठबंधन विजयी रहा। महागठबंधन ने कोसी और सारण स्नातक क्षेत्र में जीत हासिल की। वहीं, सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।