उत्तर प्रदेश

कल्याणम् फाउंडेशन ने किया स्थापना दिवस पर नारी शक्ति काे नमन

 कल्याणम् फाउंडेशन के छठवें स्थापना दिवस पर चार नारी शक्ति सम्मान 
 दुर्गा तांडव की प्रस्तुति ने दिया सशक्तिकरण का संदेश, डीआइजी जेल ने किया उत्साहवर्धन
आगरा। सलाखाें के पीछे निरुद्ध कैदियों के अधिकार, शिक्षा की बात हो या समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा की, कल्याणम् फाउंडेशन लगातार अपने कार्यों से इन क्षेत्रों में सेवाएं दे रही है। मुख्य अतिथि प्रीति उपाध्याय ने इन शब्दों के साथ संस्था के सामाजिक योगदान के कार्यों की सराहना की। 
अवसर था बुधवार 12 अप्रैल, को डॉ बीआर आंबेडकर विवि के संस्कृति भवन में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का। कल्याणम् फाउंडेशन ने अपने छठवें स्थापना दिवस पर नारी शक्ति को नमन भी किया। मुख्य अतिथि प्रीति उपाध्याय, डॉ प्रीति गुप्ता, प्रो विनीता सिंह और महिला शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया।  वत्सला प्रभाकर ने कहा कि संस्था का जेल में सजा काट रहीं महिलाओं के पुनर्वास एवं शिक्षा के लिए बड़ा योगदान है। संस्था के कार्यों के कारण ही प्रदेश सरकार की ओर से 26 जनवरी को सम्मानित किया गया है।  अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव ने सभी का स्वागत किया एवं संस्था के कार्यों से अवगत कराया। बालिका मुस्कान ने गणेश वंदना और दुर्गा तांडव की प्रस्तुति देकर नारी के विभिन्न रूपों का मंचन किया। सचिव अलका भार्गव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
दृश्यचित्रों के माध्यम से संस्था के कार्यों का वर्णन किया गया। संस्था द्वारा शिक्षित बच्चियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। बताया कि धन की कमी के कारण शिक्षा की रोशनी उन तक नहीं पहुंच पा रही थी लेकिन कल्याणम् की पहल के कारण आज वो स्वयं शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए सक्षम हैं। 
 *नारी शक्ति का किया गया सम्मान* 
कल्याणम् फाउंडेशन ने विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली नारी शक्ति का सम्मान भी किया। जिसमें सुंदरी राठौर (शिखर मेमोरियल अवार्ड), ओमवती (माधुरी अस्थाना अवार्ड), देविका मंगलामुखी ( कल्याणम् नारी सम्मान), इंदू शुक्ला (कल्याणम् नारी सम्मान) के साथ ही सदस्य अलका भार्गव और संगीता जैन को भी सम्मानित किया गया।    
ये रहे उपस्थित
समारोह में धन्यवाद संयोजिका संगीता जैन और सिम्मी भार्गव ने दिया। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया। अनुराधा भाटिया, कुंतल पालीवाल, एकता जैन, मंजरी टंडन, अनिता खरे, निवेदिता,  जगमोहन गुप्ता,  संरक्षक रजनी भार्गव, मनोज बजाज, कोषाध्यक्ष रत्ना अस्थाना, दुर्गेश माहौर, अंशु भार्गव, राधा गुप्ता, मनीषा सोनी, नम्रता मिश्रा, लीना बजाज, रेनू मेहता, राकेश भार्गव, गौरव भार्गव, विवेक परमार, कुणाल भार्गव, अल्पा भार्गव, अजय सोनी आदि उपस्थित रहे।