खेल

भारतीय महिला पहलवानों ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल सात पदक जीते

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवानों ने कज़ाख़स्तान के अस्ताना में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल सात पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने महिला टीमों की रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। अंतिम पंघाल ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में और निशा दहिया ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में रजत जीता है। अंशु मलिक, सोनम मलिक, मनीषा और रीतिका ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में, भारत ने 5 पदक जीते थे और वह चौथे स्थान पर रहा था।