राजनीति

आगरा सपा मेयर प्रत्याशी होंगी ललिता जाटव पार्टी ने किया ऐलान

आगरा। निकाय चुनाव की तिथि करीब आने से राजनैतिक दलों में अपने अपने प्रत्याशी घोषित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। सपा ने आगरा मेयर प्रत्याशी ललिता जाटव को बनाया है। आगरा मेयर सीट जोकि अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। उसके लिए पार्टी किस पर दाव लगाए इस पर डेली मंथन चल रहा है। बसपा,कांग्रेस,भाजपा,और सपा ये प्रमुख राजनैतिक दल किसको अपना प्रत्याशी बनाएंगे। इस पर सपा ने शनिवार को आगरा सहित कई जिलों के अपने मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आगरा में ललिता जाटव को सपा ने अपना मेयर प्रत्याशी बनाया है।