राजनीति

शाहगंज की जूही प्रकाश सपा की मेयर प्रत्याशी डिम्पल की टीम में कई साल से हैं सक्रीय जानिए जूही बारे में

आगरा। नगर निगम के महापौर पद के लिए समाजवादी पार्टी की पूर्व घोषित प्रत्याशी को निरस्त करते हुए पार्टी ने जूही प्रकाश जाटव को प्रत्याशी घोषित किया जाता है। शाहगंज निवासी जूही नोट बंदी में नज़र में आई थीं।

पिता की दवा के लिए बैंक से पैसे निकालने के लिए लाइन में लगीं थीं। उसके बाद उनका पोस्ट वायरल हुआ। पिता के इलाज के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मदद की थी।

उसके बाद से जूही सपा में सक्रीय रहीं। 31 साल की जूही ने एमबीए किया है। वह अपने भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहती हैं। 2013 में मां और 2020 में उनके पिता की कैंसर से मौत हो चुकी है।

पिछले कई साल से डिंपल यादव की टीम में जुड़ी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। जूही के नाम से पहले समाजवादी पार्टी ने ललिता जाटव का नाम घोषित किया था। मगर कुछ ही घंटों बाद रात करीब 10 बजे दूसरी सूची जारी की गई। अब जूही प्रकाश ही पार्टी की प्रत्याशी हैं।