उत्तर प्रदेश

ईद की नमाज को लेकर ईदगाह के आसपास की साफ-सफाई नगर पंचायत द्वारा कराई गई

संवाद। नूरूल इस्लाम

सहावर। नगर पंचायत द्वारा ईद के त्योहार को देखते हुए कस्बे में स्तिथ पुरानी ईदगाह चांडी रोड व नई ईदगाह रेलवे लाइन पर ईद की नमाज अदा की जाएगी और कल अलविदा जुमा भी है जिसके लिए हर मस्जिद के आस पास सफाई व चूना डलवाया जायेगा। आज से ईदगाहों एवं आसपास की सफाई शुरू कर दी गई है।

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह बैस की ओर से अभियान चलाकर की उनकी देखरेख में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। हर साल ईद के मौके पर नगर पंचायत द्वारा ईद की नमाज पढ़ने वाले मस्जिदों ,ईदगाहों पर सफाई अभियान चलाया जाता है। मुस्लिम भाइयों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का खास ख्याल रखा जाता है। कस्बे में जलापूर्ति का भी समय पर सप्लाई देकर पानी की समस्या को भी दूर किया जा रहा है।